बुध 29 जुलाई, 2026

BJD सांसद तथागत सत्पथी ने राजनीति से लिया संन्यास, अब पत्रकारिता पर देंगे ध्यान

0

BJD सांसद तथागत सत्पथी ने राजनीति से लिया संन्यास, अब पत्रकारिता पर देंगे ध्यान

भुवनेश्वर। ओडिशा से बीजद के चार बार के सांसद तथागत सत्पथी ने पत्रकारिता पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए राजनीति से संन्यास लेने की मंगलवार को घोषणा की। सत्पथी ने यह घोषणा तब की जब एक दिन पहले लोकसभा में उनकी पार्टी के पूर्व साथी बैजयंत पांडा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। पांडा ने पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ मतभेदों के कारण लोकसभा के साथ-साथ बीजू जनता दल से इस्तीफा दे दिया था जबकि सत्पथी के फैसले ने सभी को चौंका दिया।

ओडिशा की पूर्व मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी के बेटे तथागत राज्य के ढेंकनाल निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने टि्वटर पर कहा, ‘अब पत्रकारिता में और निडर आवाजों की जरुरत है। पत्रकारिता पर फिर से ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने आप को राजनीति से दूर कर रहा हूं। इतने वर्षों में सहयोग के लिए अपने नेता श्री नवीन पटनायक का आभारी हूं। यह अहसास हुआ कि लोगों की सेवा करने के लिए राजनीति एकमात्र जरिया नहीं है।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों