वन धन भवन का लोकार्पण

0

वन धन भवन का लोकार्पण

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अटल नगर सेक्टर-24 में स्थित छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ के नए कार्यालय भवन ’वन धन भवन’ का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा, विधायक श्री धनेन्द्र साहू, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री सी.के. खेतान, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भवन का निर्माण अटल नगर विकास प्राधिकरण के द्वारा किया गया है। कार्यालय भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस भवन भू-तल सहित चार मंजिलें है। अटल नगर के सेक्टर-24 में बनाए गए भवन की लागत कुल 17.16 करोड़ रूपए है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों