बुध 29 जुलाई, 2026

नकली श्रम अधिकारी गिरफ्तार

0

नकली श्रम अधिकारी गिरफ्तार

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के ग्राम सलोनी में नकली श्रम अधिकारी बनकर ग्रामीणों से अवैध वसूली करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार श्रम कार्ड बनाने के नाम पर तीन लोग गांव पहुंचे थे। तथा अपने को श्रम विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बता कर गांव में शिविर लगाया। जिसके तहत श्रमिक कार्ड बनाने के नाम पर प्रत्येक गांव वालो से 170 रुपये की अवैध वसूली करने लगे। ,गांव वालो ने जब रसीद मांगी तो वे टाल-मटोल करने लगे। जिसे देखते हुए गांव वालो को शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सुचना दी,पुलिस ने तीन से पूछताछ किया एवं जाँच की तो ये तीनों नकली पाए गए ,पुलिस ने तीनो को गिरफ्तार कर उनके पास से कुछ कागजात,पेन जप्त कर लिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों