शनि 25 जुलाई, 2026

कुपोषण में साढ़े तीन फीसदी की कमी

0

कुपोषण में साढ़े तीन फीसदी की कमी

रायपुर। प्रदेश के कुपोषण खत्म करने के लिए चल रहे अभियान के फलस्वरूप कुपोषण में 3.54 फीसदी की कमी आई है। यह जानकारी महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेडिय़ा ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

जनता कांग्रेस के सदस्य धर्मजीत सिंह ने जानना चाहा कि प्रदेश में एक जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2018 की अवधि में कुपोषण बच्चों का सर्वे कब-कब किया गया? इसके जवाब में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुपोषण के आंकलन के लिए प्रति वर्ष वजन त्यौहार का आयोजन किया जाता है। कुपोषण में कमी लाने के लिए योजनाएं चल रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वजन त्यौहार 2015 की तुलना में वजन त्यौहार 2017 के अनुसार कुपोषण में 3.54 फीसदी की कमी आई है। पोषण अभियान के अंतर्गत दिए गए लक्ष्यों के अनुसार कुपोषण में प्रतिवर्ष 2 फीसदी की कमी लाना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों