4 महीने की गर्भवती महिला छह अविकसित भ्रुणों को दिया जन्म

0

4 महीने की गर्भवती महिला छह अविकसित भ्रुणों को दिया जन्म

जांजगीर-चाम्पा। जिले के जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 4 महीने की गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया. डॉक्टर की मदद से महिला एक 6 अविकसित भ्रुणो को जन्म दिया. समय से पहले हुए प्रसव में एक भी भ्रुण को जीवित नहीं रखा जा सका. प्रसव के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.

गुरुवार को नंदेली की निवासी गंगा चंद्रा (25 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया. जहां महिला ने एक साथ 6 बच्चों को जन्म दिया. बच्चों के पूर्णरूप से विकास नहीं होने के कारण डॉक्टरों उन्हें बचा नहीं पाए. जैजैपुर के इतिहास में यह पहला मामला है, जब महिला ने 6 अविकसित बच्चों को जन्म दिया हो.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों