शान्ति सरोवर में शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला
रायपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शान्ति सरोवर परिसर में 1 से 10 मार्च तक महाशिवरात्रि महोत्सव के अन्तर्गत शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले का अवलोकन प्रतिदिन सायं 6 से रात्रि 10 बजे तक किया जा सकता है।
राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले की जानकारी देते हुए बताया कि मेले का उद्घाटन 1 मार्च को सायं 6 बजे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी. एस. सिंहदेव और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया तथा क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी द्वारा किया जाएगा। मेले का प्रमुख आकर्षण 40 फीट उँचा शिवलिंग, द्वादश ज्योतिर्लिंग, शिव दर्शन आध्यात्मिक मेला, समुद्र मंथन और गंगा अवतरण मण्डप होंगे। शिव दर्शन मेले में शिव की यादगार द्वादश ज्योतिर्लिंगों के इतिहास एवं महत्व को संगीतमय कमेन्ट्री के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।