भृत्य पद पर नियुक्ति और प्रशिक्षण के संबंध में जारी पत्र फर्जी

0

भृत्य पद पर नियुक्ति और प्रशिक्षण के संबंध में जारी पत्र फर्जी

रायपुर। संभागीय संयुक्त संचालक कृषि एवं जैव प्रोद्योगिकी रायपुर संभाग ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों द्वारा कार्यालय के नाम से भृत्य पद पर नियुक्ति एवं प्रशिक्षण बाबत् कुछ व्यक्तियों को पत्र जारी किया गया है, जिसमें 3 मई 2019 से 18 मई 2019 तक जिला कार्यालय, बिलासपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जोकि पूर्णत: फर्जी पत्र है।

संयुक्त संचालक कृषि श्री गयाराम ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सर्व साधारण को सूचित किया है कि उनके कार्यालय द्वारा भृत्य या अन्य कोई भी पद पर भर्ती का न तो विज्ञापन निकाला गया है और न ही किसी पद के लिए भर्ती प्रक्रियाधीन है। उन्होंने लोगों से कहा है कि इस तरह के फर्जी कार्य करने वालों के बहकावें में न आएं।

00 संयुक्त संचालक कृषि ने किया स्पष्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों