आरती स्पंज में हादसा,एक मजदूर की मौत
आरती स्पंज में हादसा,एक मजदूर की मौत
रायपुर। राजधानी में स्थित आरती स्पंज में कल रात हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर गोढ़ी निवासी कुलेश्वर निषाद की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुलेश्वर क्रेशर में दब गया था। हादसे को लेकर गांव के सरपंच सहित मृतक के परिजनों ने आज कंपनी में घुसकर जमकर हंगामा किया। कंपनी में तोडफ़ोड़ भी की गई। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस और फैक्ट्री प्रंबधन समझाइश का प्रयास कर रहे हैं।