पति ने पत्नी मिट्टी का तेल डालकर जला दिया
रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम आमदी में एक युवक ने अपनी पत्नी पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया। इससे गम्भीर रूप से घायल महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम आमदी निवासी मृतका रानी जोशी (20) वर्ष ने 16 फरवरी की शाम अपने पति अशोक जोशी (22) से बीसी का पैसा के लिए 3 हजार रुपए मांगा। इससे अशोक ने आवेश में आकर घर में रखे मिट्टी के तेल को रानी के ऊपर डालकर आग लगा दिया। उसके बाद आरोपी अशोक उसे गम्भीर अवस्था में अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहाँ उपचार के दौरान 21 फरवरी की महिला की मौत हो गयी। मामले में पुलिस ने जांच के दौरान महिला के पति अशोक जोशी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।