डिप्टी कलेक्टर संदीप का तबादला रद्द
रायपुर। डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार अग्रवाल का तबादला रद्द कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार अग्रवाल रायपुर के डिप्टी कलेक्टर बने रहेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा संदीप कुमार अग्रवाल का सरगुजा स्थानांतरण किया गया था, जो निरस्त कर दिया है। डिप्टी कलेक्टर संदीप कुमार अग्रवाल की जगह महासमुंद के डिप्टी कलेक्टर बीसी एक्का को सरगुजा जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
