नवनियुक्त 73 पटवारियों को दी गई हल्के की जिम्मेदारी
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित पटवारी चयन परीक्षा से चयनित 79 पटवारियों को आज प्रशिक्षण उपरांत हल्का की जिम्मेदारी सौंपी गई। कलेक्टर कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न रिक्त पदों पर नवनियुक्त पटवारियों को पदस्थापना दी गई है। नवनियुक्त पटवारियों ने चयन उपरांत बिलासपुर के पटवारी प्रशिक्षण स्कूल में एक वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अपर कलेक्टर श्री ए के धृतलहरे ने आज नवनियुक्त पटवारियों को शुभकामनाएं देते हुए हल्का पटवारियों के जिम्मेदारी व आम लोगों से सहयोगात्मक व्यवहार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। भू-अभिलेख प्रभारी श्री अरूण खल्खों, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री घनश्याम धृतलहरे, सहायक अधीक्षक श्री विनय पटेल ने भी शुभकामनाएं देते हुए भू-अभिलेख के दस्तावेज संधारण के संबंध में विस्तार से बताया।
