शुक्र 24 जुलाई, 2026

स्मृति ईरानी की चप्पल पर यूजर ने किया कमेंट, तो केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब…

0
Smriti-Irani-chhapal

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर अपने ह्यूमर को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इसके अलावा कई बार वह अपने फॉलोवर्स द्वारा पूछे जाने वाले बेतुके सवालों को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।  एक बार फिर ईरानी अपने ह्यूमर को लेकर चर्चा में छा गई हैं।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री की एक तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया, जिस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया। अब यह तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में स्मृति ईरानी अपने घर के गार्डन में लैपटॉप पर काम कर रही हैं। उन्होंने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘पैनडेमिक मॉर्निंग्स’। तस्वीर में केंद्रीय मंत्री को नीले सूट और शॉल के साथ पैरों में हवाई चप्पल पहने हुए देखा जा सकता है।

उनकी इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया कि ‘हवाई चप्पल’। इस पर ईरानी ने जवाब दिया कि ‘अरे भाई हवाई चप्पल है, 200 रुपये वाली, अब ब्रैंड मत पूछो…लोकल है।’ इसके बाद कई यूजर्स ने उन्हें ‘वोकल फॉर लोकल’ को समर्थन करने वाला बता दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों