रेखा नायर को तलाशने टीम जाएगी केरल

0

रेखा नायर को तलाशने टीम जाएगी केरल

रायपुर। ईओडब्ल्यू की स्टेनोग्राफर रेखा नायर को तलाश करने के लिए पुलिस की टीम केरल जाएगी। उसे गिरफ्तार करने के लिए सात सदस्यों की टीम का गठन किया जा रहा है, जो रेखा नायर के घर कोल्लम जाकर उसे खोजेगी। साथ ही परिवार वालों के जरिए नोटिस की तामिली भी कराई जाएगी। इसे नहीं लेने पर घर पर चस्पा किया जाएगा। अगर इसके बाद भी रेखा नायर पेश नहीं होती तो उन्हें फरार घोषित करके पुलिस छापेमारी करेगी।

ईओडब्लू के अधिकारी रेखा नायर द्वारा अर्जित की गई चल-अचल संपत्तियों को चिन्हांकित कर रहे हैं इसका मूल्यांकन करने के बाद कोर्ट के जरिए लेन-देन पर रोक लगाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि रेखा नायर के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने फोन टेपिंग करने, दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़, आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज किया है उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत भी जुर्म दर्ज किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों