निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम का प्रशिक्षण 22 को

0

निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीम का प्रशिक्षण 22 को

जांजगीर-चांपा। लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ द्वारा युद्धस्तर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसी कड़ी में निर्वाचन के संबंध में नियुक्त नोडल अधिकारियों, अनुभागीय अधिकारी राजस्व एवं पुलिस, सहायक व्यय प्रेक्षकों, वीडियो निगरानी दल, वीडियो अवलोकन दल, लेखा दल, उड़नदस्ता दल, स्थैतिक निगरानी दल और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण कल 22 फरवरी को प्रात: 11 बजे से पुराना लाईवलीहुड कालेज जिला पंचायत परिसर जांजगीर में आयोजित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे ने संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को नियत स्थान और समय पर उपस्थित होने के लिए कहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों