विस अध्यक्ष ने किया शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ

विस अध्यक्ष ने किया शिवरीनारायण महोत्सव का शुभारंभ

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत आज शिवरीनारायण मंदिर में पूजा-पाठ कर मुख्य अतिथि की आसंदी से जांजगीर-चांपा जिले के महानदी नदी के तट में स्थित शिवरीनारायण में आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव एवं माघी पूर्णिमा मेला का शुभारंभ किया। शिवरीनारायण महोत्सव और माघी पूर्णिमा का मेला इस माह की 24 फरवरी तक चलेगा। शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद थे।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने कहा कि शिवरीनारायण नगरी श्रद्धा, भक्ति, विश्वास तथा मॉ शबरी की पुण्यधरा में स्थित है। इसकी गौरवशाली परम्परा और इतिहास है। यहां की लोक संस्कृति और लोककथा सर्वविदीत है। जो लोगों को समाजिक समरसता का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि शबरी की पुण्यधरा भगवान शिवरीनारायण की कृपा से सुख समृद्धि से परिपूर्ण है। महोत्सव और मड़ई मेला में विभिन्न समाज के लोग एकत्रित होते हैं। जिससे भाईचारे व स्नेह की भावना विकसित होती हैं। उन्होंने सप्ताह भर आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव एवं माघी पूर्णिमा मेला के लिए नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शिवीनारायण महोत्सव को प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभवनाएं हैं। आम लोगों को पर्यटन स्थल की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सभी पर्यटन स्थलों को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मड़ई मेला धार्मिक स्थलों को सूचीबद्ध किया जा रहा हंै। राज्य शासन के सहयोग से आने वाले वर्षों में मड़ई मेला को और बेहतर ढंग से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर चन्द्रपुर विधायक श्री रामकुमार यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति किशन कश्यप पूर्व विधायक श्री रामसुंदर दास, श्री चुन्नीलाल साहू,गोरे लाल बर्मन, कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़, पुलिस अधीक्षक श्री आर.एन.दास, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य श्री दिनेश शर्मा, सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.