शनि 25 जुलाई, 2026

एनएच 30 पर सड़क हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

0

एनएच 30 पर सड़क हादसा, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

कांकेर। एनएच 30 पर एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जंगलवार कॉलेज के पास किस अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरवेल में पदस्थ प्रधानपाठक जगदेव उसेंडी के रूप में हुई है। व्यासकोंगेरा के रहने वाले शिक्षक जगदेव उसेंडी स्कूल से लौटने के बाद आतुर गांव जाने को लिए निकले थे। उसी दौरान जंगलवार कॉलेज के पास तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उन्हें गंभीर चोट लगी। हादसे की खबर लगते ही संजीवनी एम्बुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में जुटी पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिया जिला अस्पताल भेजाहै। कोतवाली एसआई विमल वट्टी ने बताया कि ठोकर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों