2021 तक अरुणाचल प्रदेश के सभी दफ्तर हो जाएंगे कागज रहित : मुख्यमंत्री खांडू

0

2021 तक अरुणाचल प्रदेश के सभी दफ्तर हो जाएंगे कागज रहित : मुख्यमंत्री खांडू

ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालय 2021 तक कागज रहित ई-कार्यालयों में तब्दील हो जाएंगे। खांडू ने तवांग में तवांग एवं दिरांग जिलों के लिए वाईफाई हॉटस्पॉट की शुक्रवार को शुरूआत करते हुए कहा कि राज्य सरकार शासन प्रणाली में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के प्रयोग पर बहुत जोर दे रही है और 2021 तक सभी सरकारी दफ्तर कागज रहित ई-दफ्तरों में बदल जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कागज रहित ई-कार्यालय का फायदा यह है कि इससे जालसाजी रुकेगी, पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और सेवाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यहां जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार खांडू ने बताया कि ये वाईफाई सेवाएं बजट घोषणा के अनुरूप दी गई हैं और इसी तरह के हॉटस्पॉट पहले भी राजधानी के कई शैक्षणिक संस्थानों में शुरू किए जा चुके हैं। विज्ञप्ति में बताया गया कि गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू, तवांग के विधायक शेरिंग ताशी, दिरांग के विधायक फुरपा शेरिंग एवं लुमला के विधायक जांबे ताशी इस अवसर पर मौजूद थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों