शनि 25 जुलाई, 2026

संगीन वारदातों में शामिल नक्सली गिरफ्तार

0

संगीन वारदातों में शामिल नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करने का दावा किया है. पुलिस एक जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार करने की बात कह रही है. पुलिस का कहना है कि नक्सली को घेराबंदी कर नक्सली को हिरासत में लिया गया है. कटेकल्याण पुलिस और सीआरपीएफ ने ये संयुक्त कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है.

पुलिस ने नक्सली के गिरफ्तार होने की जानकारी एक जारी कर की है. पुलिस की मानें तो नक्सल विरोधी अभियान के तहत कटेकल्याण पुलिस और सीआरपीएफ 195वीं बटालियन सर्चिंग के लिए निकले थे. इसी दौरान ग्राम चिकपाल कानकीपारा के जंगल से घेराबंदी कर नक्सली को हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तार नक्सली का नाम जनमिलिशिया सदस्य बुधराम कुंजामी बताया है. प्रेशर बम लगाकर ब्लास्ट करने,रोड खोदने ,पुलिस की रेकी करने ,नक्सलियों की मीटिंग आयोजित करने के जैसे संगीन मामलों का आरोप पुलिस ने नक्सली पर लगाया है. पुलिस का कहना है काफी लंबे समय से पुलिस को इस नक्सली की तलाश थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों