शनि 25 जुलाई, 2026

अतिथि प्राध्यापकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

0

अतिथि प्राध्यापकों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

कसडोल। प्राचार्य की प्रताड़ना से त्रस्त होकर कसडोल स्थित पंडित दौलत राम शर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अतिथि व जनभागीदारी प्राध्यापकों ने सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया. महाविद्यालय में कुल 17 जनभागीदारी और अतिथि प्राध्यापक कार्यरत हैं.

सामूहिक इस्तीफा दिए जाने की वजह बताते हुए अतिथि और जनभागीदारी प्राध्यापक ने कहा कि प्राचार्य डॉ एचकेएस गजेंद्र उनके साथ अनर्गल गाली-गलौज करते हैं, बच्चों के सामने बेइज्जत करते हैं. साथ ही सैलरी कभी समय पर नहीं दिया जाता. प्राचार्य का यह रवैया शुरू से हम सब के साथ ऐसा ही रहा है, इस पर कुछ कहने पर हमेशा हमको धमकाया जाता है कि बिना किसी कारण सब को कार्यमुक्त कर दूसरे प्राध्यापकों की भर्ती कर दी जाएगी. प्राध्यापकों का कहना हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. इस बात की जानकारी होने के बाद भी प्राचार्य हमको कभी सैलरी समय पर नहीं देते.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों