प्रधानमंत्री मोदी पर आक्षेप लगाना उतावलापन : स्मृति ईरानी

प्रधानमंत्री मोदी पर आक्षेप लगाना उतावलापन : स्मृति ईरानी

हैदराबाद। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सोमवार को निशाना साधते हुए सवाल किया कि ‘‘गरीबों को लूटने वाले’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कैसे कर सकते हैं। ईरानी ने यह भी सवाल किया कि जो ‘‘भ्रष्टाचार’’ में लिप्त थे और जिन्होंने ‘‘कांग्रेस का खजाना भरा’’ कैसे ‘‘प्रधान सेवक’’ पर निशाना साध सकते हैं? ईरानी की यह टिप्पणी गांधी द्वारा राफेल सौदे को लेकर मोदी पर हमले की पृष्ठभूमि में आयी है।

ईरानी ने राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा द्वारा लंदन में कथित रूप से सम्पत्ति खरीद पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो अमीरों के बीच रहते हैं और जिन्होंने वर्षों तक गरीबों को लूटा …जिनके जीजा ने लंदन में सम्पत्ति खरीदी, उन्हें प्रधानमंत्री पर आक्षेप लगाने का उतावलापन है।’’ ईरानी महबूबनगर में पार्टी की एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.