भाजपा महिला मोर्चा का मेरा घर भाजपा का घर अभियान शुरु
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंगलवार को अपने मेरा घर भाजपा का घर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर जिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा के निवास पर भाजपा का ध्वज लगाया गया। मोर्चा अब बूथ स्तर पर इस अभियान को लेकर जाएगा। मंगलवार को इस कार्यक्रम में मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती सुभद्रा तम्बोली, जिला उपाध्यक्ष किरण गंगू बघेल, श्रीमती माया शर्मा, श्रीमती मनीषा चंद्राकर, सुमन साहू, उमा जोशी, महेन्द्र यादव, निशा तिवारी, आरती तिवारी आदि की मौजूदगी रही।