शुक्र 24 जुलाई, 2026

सहायक वर्ग-3 सीधी भर्ती कौशल परीक्षा में सम्मिलित हुए 39 अभ्यर्थी

0

सहायक वर्ग-3 सीधी भर्ती कौशल परीक्षा में सम्मिलित हुए 39 अभ्यर्थी

जांजगीर-चांपा। कार्यालय कलेक्टर जिला जांजगीर-चांपा के अनुविभाग एवं तहसील कार्यालयों में रिक्त सहायक ग्रेड-3 के पदों पर 8 फरवरी को आयोजित कौशल परीक्षा में 111 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें 39 अभ्यर्थी शामिल हुए। अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा के उपरांत परिणाम घोषित किया गया। जिसे जिले की वेबसाइट पर भी डाला गया है। साथ ही जिला कलेक्टोरेट कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने बताया कि जिला पंचायत में आयोजित कौशल परीक्षा में अभ्यर्थियों का सुबह 9 बजे बुलाया गया था। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन होने के उपरांत कम्प्यूटर कौशल परीक्षा ली गई। कौशल परीक्षा के कुछ देर बाद ही कम्प्यूटर परीक्षा का परिणाम अभ्यर्थियों के सामने ही घोषित किया गया। साथ ही परिणाम को जिले की वेबसाइट सीजीडॉट इनआईसी डॉट इन/जांजगीर-चांपा पर भी डाला गया है। इसके अलावा जिला कलेक्टोरेट एवं जिला पंचायत के कार्यालय के सूचना पटल पर भी चस्पा किया गया है, अभ्यार्थी आकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों