सरिया से भरे 2 ट्रक की चोरी के मामले में 8 गिरफ्तार

0

सरिया से भरे 2 ट्रक की चोरी के मामले में 8 गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में सरिया से भरे ट्रक की चोरी के दो मामलों में पुलिस ने सफलता मिलने का दावा किया है. रायपुर की खमतराई पुलिस ने 17 लाख रुपये की कीमत वाले सरिया से भरे 2 ट्रक की चोरी के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा मामले में आठ अन्य आरोपियों की तलाश जारी होने की बात कही है. सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

खमतराई पुलिस को लगातार ट्रकों की चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की. इसके बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फूटेज खंगाले गए. यहां से मिले क्लू के आधार पर पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों से पुलिस ने चोरी किए गए 2 ट्रक, सरिया बरामद किया है.रायपुर के एएसपी सिटी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि खमतराई क्षेत्र में ट्रकों की चोरी की शिकायत मिल रही थी.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों