न्यूज़ डेस्क। वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पूरे विश्व में हिन्दुस्तान और हिन्दुस्तानियों का सम्मान लगातार बढ़ रहा है। आज पूरे विश्व में हिन्तुस्तानियों को काफी सम्मान से देखा जाता है। इस साल भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमेरिका-कनाडा बॉर्डर पर स्थित विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा फॉल्स में पहली बार भारतीय तिरंगा लहराता हुआ नजर आएगा। यहां झंडारोहण समारोह 15 अगस्त की शाम को होगा। इसके अलावा भारतीय ध्वज को कनाडा में 553 मीटर ऊंचे सीएन टॉवर, टोरंटो सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी प्रदर्शित किया जाएगा।
निजी अखबार के साथ बातचीत में टोरंटो में भारत के महावाणिज्यदूत अपूर्व श्रीवास्तव ने बताया कि बहुत गर्व की बात है कि यह स्वतंत्रता दिवस, नियाग्रा फॉल्स, सीएन टॉवर और टोरंटो जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर भारतीय तिरंगा लहराया जाएगा। इस वर्ष कोरोनो वायरस महामारी प्रतिबंध के कारण भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह ऑनलाइन हो रहा है। ओटावा में भारतीय उच्चायोग में ध्वजारोहण और टोरंटो तथा वैंकूवर में वाणिज्य दूतावासों की पारंपरिक ध्वजारोहण की रस्म को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
कनाडा में भारतीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम इंडिया डे परेड हर साल आयोजित होता था जिसमें हजारों लोगों की भीड़ जुटती थी। हालांकि इस वर्ष यह कार्यक्रम वीडियो के जरिए दिखाया जाएगा जिसमें भारत के विभिन्न हिस्सों से आने वाली संस्कृति और व्यंजनों को वर्चुअल परेड के भाग के रूप में दिखाया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन के समय अमेरिका राममय हो गया था। न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर में विशाल बिलबोर्ड पर भगवान राम और भव्य राम मंदिर की हाई रिजोल्यूशन वाली थ्री डी तस्वीरें दिखाई गई थी। भूमि पूजन के ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने के लिए टाइम्स स्क्वायर में यह कार्यक्रम किया गया। राम मंदिर का मॉडल और भगवान श्री राम की तस्वीर देख लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। अमेरिकन इंडियन पब्लिक अफेयर कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सेवहानी के अनुसार यह अपनी तरह का अनोखा आयोजन है। दुनिया की सबसे प्रसिद्ध स्क्रीन पर हमारे भगवान राम मंदिर और तिरंगा दिखाया गया। यह दिखाता है कि अमेरिका में भारतीय कितने सफल हैं, कितना मान-सम्मान है।
At the Times Square in New York pic.twitter.com/I72jXqQltP
— Ram Madhav (@rammadhav_) August 6, 2020
https://twitter.com/Raj__Hacker/status/1291244707251617792?s=20
#Ayodhya finally reaches Times Square even though some radical groups who were against freedom of speech tried to create hurdles. Jagdish Sewhani, President of American India Public Affairs Committee posing with the #RamMandir billboard at Times Square in New York! #JaiShriRam pic.twitter.com/GakWQSNSDD
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) August 5, 2020
https://twitter.com/SassyFeIine_/status/1291029795346604035?s=20
https://twitter.com/AsYouNotWish/status/1291031047778361347?s=20
Video: https://t.co/9huzaIP6Xp
— Anshul Saxena (@AskAnshul) August 5, 2020
VICTORY!
After Hamas-Linked CAIR, the Muslim Brotherhood and Pakistani Lobby groups tried to stop Hindus….
A digital billboard of #RamMandir finally went up in New York’s Times Square
Congratulations, what a proud moment for India and than you for never bowing to Terrorists pic.twitter.com/KfksTyAOcC
— Amy Mek (@AmyMek) August 5, 2020