मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित
बालोद। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना अंतर्गत जिले के वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्तियों) के लिए तिरूपति, मदुरै, रामेश्वर तीर्थयात्रा 12 फरवरी से 19 फरवरी 2019 तक प्रस्तावित है। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि यात्रा हेतु जिले के वरिष्ठ नागरिक अपना आवेदन अपने क्षेत्र के जनपद पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिससे जनपद पंचायत, नगरीय निकाय द्वारा आवेदनों को समाज कल्याण विभाग के विभागीय वेबसाईट में ऑनलाईन करने के उपरांत 05 फरवरी 2019 तक अनिवार्य रूप से इस कार्यालय में जमा किया जा सके।
