मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार, मनोज सिन्हा होंगे जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के नए उप राज्यपाल पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता मनोज सिन्हा होंगे। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मनोज सिन्हा जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल नियुक्त किए गए।

गौरतलब है कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (LG) जीसी मुर्मू ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुर्मू का इस्तीफा ऐसे दिन आया है, जब (पूर्ववर्ती राज्य) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने का एक वर्ष पूरा हुआ है। गुजरात कैडर के 60 वर्षीय पूर्व IAS अधिकारी ने पिछले साल 29 अक्टूबर को इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रथम LG के रूप में कार्यभार संभाला था। सूत्रों के हवाले से कहा गा कि मुर्मू को केंद्र में नया कार्यभार दिए जाने की संभावना है। जम्मू कश्मीर के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने वाले मनोज सिन्हा पूर्व में गाजीपुर से सांसद रहे हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के बड़े चेहरे हैं। हालांकि, 2019 का लोकसभा चुनाव वो हार गए थे।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.