कलेक्टर ने किया जरहागांव एवं बरेला धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण
मुंगेली। कलेक्टर श्री डी. सिंह ने आज जिले के विकासखण्ड मुंगेली के जरहागांव एवं बरेला धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि कोचिए, बिचौलियों पर निगरानी रखें। वास्तविक किसानों का ही धान क्रय करें। निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक, पटवारी मौजूद पाये गये। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान धान परिवहन, धान खरीदी, टोकन के संबंध में केंद्र प्रभारी से जानकारी ली। उन्होने कहा कि 31 जनवरी धान खरीदी के लिए अंतिम दिवस है इसलिए धान खरीदी में सख्त निगरानी रखें। कलेक्टर ने धान उठाव में तेजी लाने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला विपणन अधिकारी श्री गजेंद्र राठौर एवं श्री मनोज यादव सहित धान खरीदी व्यवस्था से जुड़े अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।