गणतंत्र दिवस के अवसर पर एयरपोर्ट में की गई खास सजावट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास सजावट एवं सेल्फी प्वाइंट की झलक बनाई गई है. जो यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गांधी जी की स्वाच्छता के संदेश को आगे बढ़ाते हुए स्टेचू और पौधे रखे गए है. आने-जाने वाले यात्रियों को आकर्षित करने के लिए रंग बिरंगी लाइट भी लगाई गई है. इसके अलावा गांधी जी की प्रतिमा, दांडी पथ, गांधी जी के तीन बंदर बुरा ना देखो, बुरा ना सुनो, बुरा ना कहो को भी खास अंदाज में लाइटिंग के साथ लगाया गया है. लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है. जिसके साथ लोग सेल्फी भी ले सकते हैं. इतना ही नहीं पूरे रायपुर एयरपोर्ट को मेन गेट से लेकर अंदर तक तिरंगा से सजा दिया गया है, तिरंगे का ही गेट बनाया गया है.
