पत्नी को किया खुदकुशी करने मजबूर, गिरफ्तार

0

पत्नी को किया खुदकुशी करने मजबूर, गिरफ्तार

रायपुर। अपनी पत्नी को प्रताडि़त कर खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले व्यक्ति को गुरूवार को गिरफ्तार किया गया। महिला के सोसाइड नोट, पीएम रिपोर्ट और आधा दर्जन लोगों के बयान के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की। मामला दो साल पुराना है महिला ने अपने घर के सिलिंग फैन में दुपट्टे से फांसी लगा ली थी।

मामला जिले के माना थाना के अंतर्गत टेमरी गांव का है। गीतेश्वर साहू अपनी पत्नी द्रोपदी साहू को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताडि़त किया करता था। पेशे से ड्राईवर गीतेश्वर शराब पीकर आता और द्रोपदी से रोज गाली-गलौज और मारपीट करता था। लगातार प्रताडि़त होकर द्रोपदी ने खुदकुशी किया।

गीतेश्वर 17 नवंबर 2017 को रोज की तरह अपने काम पर सुबह से निकल गया। घर पर उसकी पत्नी और बेटी थे। करीब 5 बजे उसे मोबाईल किया गया कि वे तुरंत घर आ जाए। जिसके बाद वह घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी की लाश घर के सिलिंग फैन से लटक रही थी। उसने दुपट्टे से फांसी लगा लिया था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पुलिस को मौके से द्रोपदी का सोसाइड नोट भी मिला था। सोसाइड नोट के अलावा बाहरी शारीरिक जांच में उससे मारपीट होना पाया गया था। पुलिस ने महिला के मां रजमत साहू, बेटी साधना साहू, बहन देवश्री साहू, मामा रोहित साहू के अलावा नितिन केशरवानी और सुनील निर्मलकर से पूछताछ भी किया। माना थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों