गुरु 30 जुलाई, 2026

‘बाहुबली’ से चर्चित हुये अभिनेता प्रभास ने कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दिए 4 करोड़

0
prabhash

हैदराबाद। फिल्म ‘बाहुबली’ से चर्चित हुए तेलुगू स्टार प्रभास ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए दिए 4 करोड़ रुपये दान किए हैं। प्रभास ने गुरुवार को 3 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में और 50-50 लाख रुपये आंध्र प्रदेश व तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए।

प्रभास हाल ही में जॉर्जिया से लौटे हैं, जहां उनकी अगली फिल्म ‘प्रभास 20’ की शूटिंग चल रही थी। वहां उनके साथ पूजा हेगड़े भी थीं। वहां से लौटने के बाद दोनों ने एहतियातन खुद को 14 दिनों तक स्व-एकांतवास में रखा।

प्रभास से पहले तेलुगू अभिनेता पवन कल्याण 2 करोड़, उनके भतीजे रामचरण 70 लाख रुपये, उनके तेलुगू सुपर स्टार पिता चिरंजीवी 1 करोड़ रुपये और युवा सुपर स्टार महेश बाबू 1 करोड़ रुपये राहत कोष में दान कर चुके हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों