शनि 25 जुलाई, 2026

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का भी 70 हजार कर्जमाफ

0

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का भी 70 हजार कर्जमाफ

कोरबा। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने एक बड़ा बयान दिया है। ननकीराम कंवर ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी में मेरा भी 70 हजार रुपए माफ हुआ है। एक तरफ जहां भाजपा के नेता कर्जमाफी को केवल छलावा बताते हुए कांग्रेस को लगातार घेरने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच भाजपा के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का यह बयान अपने ही नेताओं की जुबान बंद कर सकता है। उन्होंने अपने बयान में साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने कर्जमाफ किया है। अन्य किसानों की तरह उनका भी 70 हजार रुपए कर्ज माफ हुआ है। ननकीराम कंवर ने आगे कहा कि भाजपा की हार के कारणों में एक कारण वृद्धा पेंशन भी है, वृद्धा पेंशन को लेकर अब वे आगामी 4 फरवरी को कलेक्टोरेट का घेराव करने वाले हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों