भाजपा शहर मंडल महामंत्री की फांसी पर लटकी मिली लाश
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ भाजपा मंडल महामंत्री बृजलाल नामदेव ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बृजलाल नामदेव ने वन विभाग के रेस्ट हाउस में खुदकुशी की है। रेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने बृजलाल के शव को फांसी पर लटकते देख पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ भाजपा मंडल महामंत्री बृजलाल नामदेव पनियाजोब स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में रुके हुए थे और सुबह उनकी लाश फांसी लटकती मिली।