मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी में तिखुर की बर्फी और रागी केक का लिया स्वाद

0

मुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी में तिखुर की बर्फी और रागी केक का लिया स्वाद

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां इंडियन हॉर्टिकल्चर कांग्रेस के शुभारंभ के अवसर पर कृषि महाविद्यालय रायपुर परिसर में लगाई गई आधुनिक कृषि प्रसंस्करण यंत्रों और कृषि एवं उद्यानिकी उत्पादों पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न स्टालों का भ्रमण करके प्रदर्शित प्रसंस्करण यंत्रों कृषि उत्पादों, वर्मी कंपोस्ट और कंपोस्ट खाद के बारे में विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने तिखुर प्रसंस्करण संयंत्र के अवलोकन के दौरान तिखुर से तैयार बर्फी और रागी से निर्मित केक का स्वाद भी लिया।

प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न कृषि महाविद्यालयों और कृषि विज्ञान केंद्रों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं। महिला स्व सहायता समूहों और प्रगतिशील किसानों ने भी अपने कृषि उत्पादों और उद्यानिकी उत्पादों से तैयार खाद्य वस्तुओं को प्रदर्शित किया है। प्रदर्शनी में काजू प्रोसेसिंग यूनिट, कंबाइंड मिनी राइस मिल और मूंगफली, अलसी, सरसों से तेल निकालने की छोटी घरेलू यूनिटी भी प्रदर्शित की गई है। अलसी के डंठल से तैयार और केले के रेशे से तैयार वस्त्र भी स्टालों में रखे गए हैं। सरगुजा का जीराफूल सुगंधित चावल भी इस प्रदर्शनी में उपलब्ध है। प्रदर्शनी में किसानों ने बस्तर का काजू, इमली के साथ टमाटर सॉस, बेल का शरबत, अलसी से तैयार बिस्कुट और विभिन्न पकवान भी प्रदर्शित किए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाडा के स्टाल में हर्बल गुलाल, हर्बल सिंदूर, चुकंदर और पालक की भाजी से तैयार रंग जैसे उत्पाद रखे गए हैं।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा और सुश्री शकुंतला साहू, केन्द्रीय कृषि लागत एवं मूल्य आयोग के अध्यक्ष डॉ. व्ही.पाल शर्मा, कृषि उत्पादन आयुक्त श्री के.डी.पी. राव, हार्टिकल्चर सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पदमश्री सम्मानित डॉ. के.एल. चड्डा और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ.एस.के. पाटिल भी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों