मंगल 28 जुलाई, 2026

कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के दिए निर्देश

0

कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के दिए निर्देश

बालोद। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल आज डौण्डी विकासखण्ड के भ्रमण के दौरान ग्राम भर्रीटोला-36 के प्राथमिक शाला आकस्मिक पहुॅचे। वहॉ उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया और उसकी गुणवत्ता परखी। सब्जी में गुणवत्ता कम होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने प्रधानपाठक और मध्यान्ह भोजन संचालित करने वाली महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों को उपस्थित कर मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बच्चों को मौसमी हरी सब्जी खिलाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री आशुतोष चावरे, आदिवासी विकास विभाग की उपायुक्त श्रीमती माया वारियर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ए.के.एस.रात्रे भी उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों