प्रधानमंत्री श्री मोदी 26 जनवरी को शाम छह बजे करेंगे ‘मन की बात’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर शाम छह बजे प्रसारित होगा। यह इस साल का पहला मन की बात कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए आम लोगों से उनके आईडिया मांगे गए हैं।

हाल ही में किए गए एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा था कि इस साल का पहला मन की बात कार्यक्रम खास दिन (26 जनवरी) को होगा। इस खास एपिसोड के लिए आप लोग खास आईडियाज दें। 1800-11-7800 पर मैसेज रिकॉर्ड करें। इसके अलावा आप नमो एप या फिर MyGov पर भी आईडिया दे सकते हैं।

PM मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में वर्ष 2019 में कुल 220 बार ‘भारत’ शब्द का प्रयोग किया। इसके अलावा उन्होंने ‘राष्ट्र’ शब्द का प्रयोग कुल 94 बार किया। वर्ष 2019 में पीएम मोदी द्वारा मन की बात में इस्तेमाल किए गए शब्दों में भारत और राष्ट्र प्रमुख रहे। इसके अलावा 29 दिसंबर 2019 को पीएम ने अंतिम बार रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया था। यह शो आल इंडिया रेडियो का सबसे चर्चित शो है, जो कि 2019 में कुल नौ बार प्रसारित हुआ।

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.