मंगल 28 जुलाई, 2026

छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का दावा, पिछले एक साल में एक भी किसान ने नहीं की आत्महत्या

0
bhupesh-dilli

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से राज्य में एक भी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। कांग्रेस की ‘भारत बचाओ’ रैली में बघेल ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार किसानों को 2500 रुपये समर्थन मूल्य देना चाहती है लेकिन (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी रोक रहे हैं। फिर भी छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ न्याय होगा। उनकी जेब में 2500 रुपये आएंगे।’’

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अकेला राज्य है जहां किसानों को धान के 2500 रुपये दिए गए जिससे पिछले एक साल में किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की। बघेल ने आरोप लगाया, ‘‘ केवल जलाना जानते हैं केवल काटना और बांटना जानते हैं। उन्होंने कहा कि ये पूरे देश को संदेश देना होगा कि कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है और इसके नेता राहुल गांधी हैं।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘‘किसान की लागत बढ़ रही है और फसल की कीमत नहीं बढ़ रही है। (मोदी सरकार कह रही थी कि) किसान की आमादनी दोगुनी कर देंगे जबकि किसान की आमदनी घट रही है।’’ उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बेरोजगारी दर बढ़कर 28 फीसदी हो गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों