शनि 1 अगस्त, 2026

11 सीटों को जीतने का थोथा दावा कर रहे है रमन – कांग्रेस

0

11 सीटों को जीतने का थोथा दावा कर रहे है रमन – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि 15 वर्षों से सत्ता में रहने वाली तत्कालीन भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है। उनका यह बयान ना सिर्फ थोथा है, बल्कि विधानसभा में बुरी पराजय के बाद भी बड़बोले पन को साबित करता है।

सत्ता में रहते हुए भाजपा ने कभी लोकसभा की 11 सीटें नहीं प्राप्त की तब उनके द्वारा यह कल्पना करना मुंगेरीलाल का सपना देखने जैसा है। कांग्रेस छत्तीसगढ़ में मिशन-11 को लक्ष्य में लेकर कार्य प्रारंभ कर चुकी है। आने वाले दिनों में अभियान में और तेजी लाकर विधानसभा चुनाव के 65 प्लस के लक्ष्य की तरह ही सफलता प्राप्त करेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों