बुध 29 जुलाई, 2026

केजरीवाल के दिल्ली में Free WiFi योजना ऐलान पर अमल शुरू, 16 दिसंबर से मिलेगी फ्री वाई फाई की सुविधा, स्थापित होंगे 11,000 हॉटस्पॉट

0
arvindkeriwal

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली आम आदमी पार्टी की सरकार एक के बाद एक कई एलान कर रही है। महिलाओं को फ्री बस सेवा हो या फिर पानी और बिजली की दरों को कम करना हो, केजरीवाल सरकार हर तरफ चुनाव को देखते हुए एक के बाद एक घोषणाएं कर रही है। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फ्री हॉटस्पॉट सेवा शुरू करने की भी घोषणा की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ऐलान किया कि 11,000 वाईफाई हॉटस्पॉट स्थापित किए जाएंगे, बस स्टॉप पर 4000, बाजारों में 7000 आदि। उन्होंने कहा कि पहले 100 हॉटस्पॉट का उद्घाटन 16 दिसंबर को किया जाएगा। इस पर लगभग 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद, हर हफ्ते 500 वाईफाई हॉटस्पॉट जोड़े जाएंगे और 6 महीने के भीतर ये 11,000 हॉटस्पॉट स्थापित किए जाएंगे। यह सेवा लोगों को फ्री में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इय योजना को लेकर कैबिनेट से मंजूरी और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों