गुरु 30 जुलाई, 2026

प्रतिबंधित हैलोजन का असर, 149 लोगों की आंखों में संक्रमण

0

प्रतिबंधित हैलोजन का असर, 149 लोगों की आंखों में संक्रमण

बालोद। बालोद से करीब दस किलोमीटर दूर मनौद गांव में प्रतिबंधित हैलोजन की तेज रोशनी के चलते 149 लोगों की आंखें सूज गईं। आंखों के संक्रमण से पीडि़तों में अधिकतर 6 से 15 साल तक के 54 बच्चे हैं। ये सभी रात को गांव में चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम नाचा-गम्मत में मौजूद थे। पंडाल में प्रतिबंधित हैलोजन से रोशनी की गई थी।

रात एक बजे कार्यक्रम खत्म हुआ तो ग्रामीण घरों को जाकर सो गए। सुबह उठे तो किसी की आंख में तेज जलन थी तो किसी की आंखें सूज गईं थीं। सरपंच ने स्वास्थ्य विभाग को खबर दी, तो डॉक्टर ने गांव जाकर जांच की। पीडि़तों की तादाद देखकर कैंप लगाना पड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह कलेक्टर किरण कौशल भी गांव पहुंची।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों