कर्नाटक विधानसभा के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने जीता विश्वास मत, विपक्ष ने नहीं की मत विभाजन की मांग

0
yedu_65

हैदराबाद। लंबे समय से चले आ रहे कर्नाटक के सियासी नाटक का आखिरकार अंत हो गया। विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने के बाद येदियुरप्पा कर्नाटक के चौथी बार CM बन गए। कर्नाटक के चौथी बार CM बने येदुरप्पा सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। येदुरप्पा ने विधानसभा में बहुमत साबित कर लिया है। विपक्ष ने मत विभाजन की मांग नहीं की और येदियुरप्पा सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई। येदियुरप्पा सरकार को बहुमत के लिए 104 का आंकड़ा चाहिए था और बीजेपी के पास 105 विधायक हैं। अभी 207 विधायकों वाली विधानसभा है। सरकार के बहुमत परीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि वो हर मिनट राज्य के विकास के लिए काम करेंगे।

ज्ञात हो कि कर्नाटक में स्पीकर द्वारा 17 विधायकों को अयोग्य ठहराने के बाद अभी 207 विधायकों वाली विधानसभा है, जिसमें बहुमत के लिए 104 का आंकड़ा चाहिए था और भाजपा के पास 105 विधायक हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि आप अब लोग सरकार में हैं, इसलिए विधायकों पर इस्तीफे का दबाव बनाना खत्म कीजिए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बढ़िया काम करती है तो वह सरकार को समर्थन करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों