विधानसभा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी आज तक अनिवार्यत: व्यय लेखा करें जमा

0

विधानसभा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी आज तक अनिवार्यत: व्यय लेखा करें जमा

मुंगेली। विधानसभा निर्वाचन 2018 के लिये निर्वाचन लड़ने वाले 26-लोरमी एवं 27-मुंगेली (अ.जा.) के सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वे अपना मूल व्यय लेखा, मूल व्हाउचर्स, व्यय कथन सार एवं शपथ पत्र जांच सत्यापन कार्य हेतु 03 जनवरी 2019 तक अनिवार्यत: जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय मुंगेली में जमा करें। ध्यान रहे विलंब की स्थिति में व्यय लेखा पंजी को जांच उपरांत भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर को प्रेषित किये जाने में अनावश्यक विलंब होगा। अत: व्यय लेखा निर्धारित समय पर अनिवार्यत: जमा करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों