होली की बधाई देने के बहाने देवव्रत, रमन के घर गए

होली की बधाई देने के बहाने देवव्रत, रमन के घर गए

रायपुर। होली की बधाई देने के बहाने जनता कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह शुक्रवार को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के घर गए और उनके साथ बंद कमरे में मंत्रणा की। कहा जा रहा है कि भाजपा ने पूर्व मंत्री रजिन्दरपाल सिंह भाटिया का नाम राजनांदगांव सीट से तकरीबन फाइनल माना जा रहा है। ऐसे में डॉ. सिंह की देवव्रत से चर्चा को काफी अहम माना जा रहा है।

बताया गया कि खैरागढ़ के विधायक देवव्रत सिंह ने पूर्व सीएम डॉ. सिंह से चर्चा के बाद पूर्व मंत्री श्री भाटिया के साथ भी अकेले में चर्चा की। कहा जा रहा है कि चुनाव में देवव्रत खुलकर नहीं तो अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा को मदद कर सकते हैं। देवव्रत सिंह कांग्रेस में आना चाहते थे। वे लोकसभा टिकट चाहते थे। चर्चा है कि उनकी इस सिलसिले में राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर से कई दौर की बैठक भी हुई थी, लेकिन पार्टी इसके लिए तैयार नहीं हुई। कांग्रेस ने यहां से पूर्व विधायक भोलाराम साहू को टिकट दी है।

दूसरी तरफ, खैरागढ़ राज घराने के मुखिया देवव्रत के पूर्व सीएम डॉ. सिंह से करीबी संबंध है। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव में डॉ. सिंह के परिवार के कुछ लोगों ने देवव्रत सिंह की मदद की थी। देवव्रत काफी कम वोटों से चुनाव जीत पाए। अब पूर्व मंत्री रजिन्दरपाल सिंह भाटिया का नाम नांदगांव से तकरीबन तय माना जा रहा है। ऐसे में भाटिया को जीताने में देवव्रत मदद कर सकते हैं।

पूर्व सीएम के निवास पर होली की बधाई देने राजनांदगांव लोकसभा के प्रभारी संजय श्रीवास्तव भी पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व सीएम के साथ लंबी चर्चा की। उन्होंने राजनांदगांव लोकसभा में प्रचार को लेकर भी बात की है। बाद में उन्होंने पूर्व मंत्री श्री भाटिया के साथ भी मंत्रणा की। विधानसभा चुनाव के नतीजों को लोकसभा चुनाव के लिहाज से देखा जाए तो भाजपा यहां से करीब सवा दो लाख से अधिक वोटों से पिछड़ी है।

00 भाटिया के साथ भी बैठक, हलचल

संबंधित समाचार

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.