मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक प्रारंभ, जो काम शुरू नहीं, उन्हें निरस्त किया जाय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में सदस्यों की मांग पर सरगुजा जिले में गन्ना उत्पादन के घटते रकबे पर चिंता जाहिर करते हुए उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करने के निर्देश दिए| सदस्यों द्वारा बताया गया कि लुण्ड्रा में सब्जी की बहुत खेती होती है, लोग निजी बाज़ार से महंगे में पौधे खरीदते हैं, इस समस्या को सुनकर मुख्यमंत्री ने सरकारी स्तर पर नर्सरी लगाकर सस्ते में पौधे उपलब्ध कराने की बात कही, उन्होंने बंद नर्सरी शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सन्दर्भ में…

हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, बैडमिंटन, स्क्वैश और टेबल टेनिस ग्लासगो में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

लंदन । ग्लासगो में 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की पदक की उम्मीदों को बड़ा झटका देते हुए आयोजकों ने हॉकी, क्रिकेट, कुश्ती, बैडमिंटन, स्क्वैश और टेबल टेनिस को आगामी संस्करण के खेल कार्यक्रम से हटा दिया है। राष्ट्रमंडल खेलों में से जिन खेलों से हटा दिया गया है, उनमें भारत 2022 में बर्मिंघम में पिछले संस्करण में पोडियम पर रहा था। भारत ने खेलों के पिछले संस्करण में 22 स्वर्ण सहित 61 पदक जीते थे। कुश्ती में 12, मुक्केबाजी और टेबल टेनिस में सात-सात, बैडमिंटन में छह, हॉकी और…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खड़सा व्यू प्वाइंट से नौका विहार करते मयाली नेचर कैंप बैठक स्थल तक पहुंचे

रायपुर। प्रकृति की गोद से आज सरगुजा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित है। जिसमें शामिल होने खड़सा व्यू प्वाइंट पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सभी अतिथियों का कर्मा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढांक एवं नगाड़े की धुनों के बीच परम्परागत बांस की टोपी और डुंबर के फल और आम की पत्तियों की माला पहना कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में साकार हो रहा है विकसीत कुनकुरी सुंदर कुनकुरी का सपना

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी विकास की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहा है। सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया है। बीते 10 माह में साय सरकार ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव का सपना को मूर्त रूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 220 बिस्तर की क्षमता वाली अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल के निर्माण की ना सिर्फ घोषणा की बल्कि इसके लिए…