नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ की सड़कों का जाल और मजबूत होने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के लिए 11 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी देकर राज्य को एक बड़ी सौगात दी है। इस राशि से चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा। गडकरी ने यह घोषणा नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान की। नई दिल्ली के भारत मंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री…
महीना: सितम्बर 2024
मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने, कहा – हमारा लक्ष्य प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक में खेलें और मेडल जीत कर लाएं
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की विशेष आमसभा की बैठक में रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने उनके निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसी तरह मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विजय बघेल सहित कुल 10 लोग छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए। रिटर्निंग ऑफिसर अशोक कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को अध्यक्ष चुने जाने का प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
छत्तीसगढ़ में स्वच्छता के लिए हो रहे बेहतर कार्य: स्वच्छता अभियान ने लिया जनआंदोलन का रूप: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पाण्डेय विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर 32 करोड़ 7 लाख 60 हजार रूपए की लागत वाले 35 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को सामग्री वितरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन…
इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह, आईडीएफ का दावा
यरूशलम । इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने शनिवार को दावा किया कि हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह उसके हमले में मारा गया। आईडीएफ के मुताबिक शुक्रवार देर रात बेरूत के दक्षिणी उपनगरीय इलाके में लेबनानी आतंकी ग्रुप के मुख्यालय पर किए गए हमले में नसरल्लाह की मौत हुई। आईडीएफ ने यह भी दावा किया नसरल्लाह के साथ-साथ आतंकवादी संगठन के कई अन्य कमांडर भी मारे गए। इनमें हिजबुल्लाह के दक्षिणी मोर्चे का कमांडर अली कार्की भी शामिल है। लेबनानी आतंकी ग्रुप का मुख्यालय बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिह में एक आवासीय…
फैटी लिवर बीमारी को लेकर केंद्र ने राज्यों को जारी की गाइडलाइन, लगातार बढ़ रहे केस, किया गैर संचारी बीमारी के राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल
नई दिल्ली (हेल्थ डेस्क)। भारत में डायबिटीज की तरह ही फैटी लिवर की बीमारी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फैटी लिवर दो तरह का होता है। एक है अल्कोहलिक फैटी लिवर ( शराब पीने वालों को होता है) और दूसरा है नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर जो शराब न पीने वालों को होता है. बीते कुछ सालों से नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर के मामले बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बीमारी को लेकर गाइडलाइन जारी की है। केंद्र ने सभी राज्यों को इसका पालन…
विश्व पर्यटन दिवस पर बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को मिला विशेष सम्मान
रायपुर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार ने सम्मानित किया है। बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए और ढूढमारस को एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह…
खेलों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किये जा रहे हरसंभव प्रयास : सीएम विष्णुदेव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेलों के विकास तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। राज्य के खिलाड़ियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। श्री साय आज भिलाई में प्रथम वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित प्रथम अखिल भारतीय वेटलिफ्टिंग कलस्टर चैम्पियनशिप 2024-25 के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रथम वाहिनी भिलाई में स्थित इंडोर स्टेडियम के अपूर्ण कार्य को पूरा करने के लिए एक करोड़ रूपए की राशि प्रदान करने…
राज्य सरकार गांवों के साथ-साथ शहरों के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग नगर के वार्ड नंबर-03 मठपारा में आयोजित विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में दुर्ग के इंदिरा मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण, साईंस कॉलेज से रेलवे स्टेशन केनाल रोड सड़क चौड़ीकरण, चण्डी मंदिर से नया पारा चौक तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा की। उन्होंने नगर के प्रमुख चौराहों में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय के निर्माण की भी घोषणा की। सांसद एवं स्थानीय विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने ये घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत 22…
Ajwain And Gud Water: बनाकर पी लें ये ड्रिंक, अजवाइन और गुड़ का पानी पीने से निकल जाएगा छाती में फंसे बलगम मिनटों में बाहर , सर्दी जुकाम में मिलेगा आराम
हेल्थ डेस्क (Bns)। मौसम में बदलाव आते ही कई परेशानियां बढ़ जाती हैं। जैसे सर्दी, खांसी और कफ की समस्या। मौसम बदलते ही ये परेशानियां लोगों को जकड़ लेती हैं। कई उपायों के बाद भी कई बार इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप भी इससे ग्रसित हैं तो आपको महज एक ड्रिंक से इससे राहत मिल सकती है। ये ड्रिंक अजवाइन और गुड़ का पानी है जो सर्दी, खांसी और कफ से राहत दिलाता है। इस पानी को गर्म-गर्म पीने से छाती में जमा बलगम भी…
खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ मिलेगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश में प्रचलित 8-10 महत्वपूर्ण खेलों को चिन्हांकित कर खिलाड़ियों को आवासीय प्रशिक्षण, पढ़ाई और अच्छे पोषण के साथ विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएं। हमारे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मेडल जीते, हम इसी लक्ष्य के साथ खेल सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रहें हैं। हमें अपनी खेल प्रतिभाओं को विश्व पटल पर लेकर जाना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने निवास कार्यालय में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा उपरांत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए…