Falgun Month 2024: आनंद-उल्लास का महीना, फाल्गुन मास शुरू, जानिए इस महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार, आएंगे होली से महाशिवरात्रि तक ये बड़े पर्व.

धर्म डेस्क (Bns)। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन साल का 12वां यानी आखिरी महीना होता है। इस महीने को आनंद और उल्लास का महीना भी माना जाता है। यह मास शादी-विवाह, मुंडन और ग्रह प्रवेश आदि कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। माघ मास की पूर्णिमा तिथि के समापन के साथ फाल्गुन मास शुरू हो जाता है। फाल्गुन और वसंत का मौसम जब साथ होते हैं तो ऐसे में धरती की तुलना सजी-धजी दुल्हन से की जाती है। फाल्गुन माह का धार्मिक, प्राकृतिक और वैज्ञानिक रूप से विशेष…