छत्तीसगढ़ में खुशहाल किसानों का दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का सपना हो रहा पूरा: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खुशहाल किसानों का स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का सपना पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बहुत खुश हैं। 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय से भी किसानों में गहरी खुशी हैं। दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की जयंती पर दुर्ग जिले के ग्राम अंडा में आयोजित चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन एवं दाऊ वासुदेव चंद्राकर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने इस मौके पर ग्राम अंडा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए एक…

अन्नदाताओं की खुशहाली और समृद्धि के लिए किए जा रहे लगातार कार्य: मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि अन्नदाता किसान संपन्न एवं खुशहाल रहें, इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही हैं। न्याय योजनाओं के जरिए किसान, पशुपालक एवं मजदूरों की जेब में पैसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी का दायरा बढ़ाते हुए 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया है, इससे किसानों में खुशी का माहौल है। अन्नदाता किसान खुश होंगे तो समझिए भगवान खुश हैं। श्री बघेल आज राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड में कंवर महोत्सव एवं किसान महासम्मेलन को सम्बोधित कर…

सस्ता चारा और नस्ल संवर्धन के साथ गोधन न्याय जैसी योजनाओं से पशुधन समृद्ध होगा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के अंजोरा में आयोजित दाऊ वासुदेव चंद्राकर की प्रतिमा अनावरण एवं दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पशुओं के लिए सस्ता चारा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा किये गये तकनीकी प्रयासों की प्रशंसा की। विश्वविद्यालय ने पैरा आधारित संपूर्ण आहार पैलेट का विकास किया है। यह पशुओं के लिए सुपोषित व सस्ता चारा होगा, इसके माध्यम से चारे की कीमतों में 35 प्रतिशत तक कमी आयेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल…