टेरर फंडिंग मामला : यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया 10 लाख का जुर्माना, पूरी जिंदगी अब जेल में काटेगा मलिक

नई दिल्ली। प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के चीफ यासीन मलिक को टेरर फंडिंग के केस में एनआईए कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। एनआईए कोर्ट के स्पेशल जज प्रवीण सिंह ने यासीन मलिक के खिलाफ यह फैसला सुनाया है। इसके साथ ही कोर्ट ने यासीन मलिक पर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया है। इससे पहले कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दिल्ली की एक एनआईए अदालत ने टेरर फंडिंग मामले में 19 मई को दोषी ठहराया था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवाद के वित्तपोषण…

लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता देख, मिलता है संतोष : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज चित्रकोट विधानसभा के ग्राम उसरीबेड़ा में लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के चेहरे पर प्रसन्नता देख उन्हें संतोष की अनुभूति होती है। वे भेंट-मुलाकात के दौरान सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं यह जानने आए हैं। योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की जानकारी लेना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर उसरीबेड़ा में आदिवासी समाज के लिए भवन, चित्रकोट पुलिस चौकी के सामने डॉ. भीमराव…

आस्था का अर्पण, मुख्यमंत्री ने माईं जी को ग्यारह किमी लंबी चुनरी अर्पित कर विश्व रिकार्ड में नाम दर्ज कराया दंतेवाड़ा की बहनों का

रायपुर। दंतेवाड़ा में माँ दंतेश्वरी का दर्शन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें ग्यारह किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई और इस तरह से दंतेवाड़ा की डेनेक्स की बहनों का नाम विश्व रिकार्ड में दर्ज हो गया। इससे पहले नर्मदा मैया को मंदसौर में 8 किमी लंबी चुनरी ओढ़ाई गई थी। डेनेक्स की 300 महिलाओं ने केवल 7 दिनों में अपने हुनर से यह कार्य कर लिया। जब मुख्यमंत्री अपने हाथों से चुनरी अर्पित करने पहुंचे तो पूरे दंतेवाड़ा शहर में उत्सव सा माहौल था। पूरा शहर इस सुंदर दृश्य को देखने…

बस्तर में तेजी से तस्वीर बदल रही है,शांति लौट रही है : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर में शांति वापस लौट रही है। बस्तर से नक्सली पीछे जा रहे हैं और यहां के लोग समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं। चित्रकोट विधानसभा के बड़ेकिलेपाल ग्राम में आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हा कि विश्वास विकास और सुरक्षा की नीति अपनाने से आज राज्य की जनता का विश्वास सरकार के उपर बना है। श्री बघेल ने कहा कि इसी वजह से बस्तर में तेजी से तस्वीर बदल रही है और इसके लिए आप सभी…