राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में दिखेगी छत्तीसगढ़ के विकास की झलक

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण योजना आगामी 3 फरवरी को शुरू करने जा रही है। ग्रामीण मजदूर वर्ग के लिए लॉन्च की जा रही इस योजना को ‘‘राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’’ नाम दिया गया है। इसका शुभारंभ सांसद श्री राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में किया जाएगा। इसके साथ ही ‘‘राजीव मितान क्लब योजना’’ के तहत राशि का आवंटन किया जाएगा। वहीं वर्धा की तर्ज पर नवा रायपुर में बनने…

Budget 2022-23 : पीएम मोदी बोले- बजट का जोर गरीब कल्याण पर, रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में वर्ष 2022-23 के लिए सरकार का बजट पेश किया। मोदी सरकार का यह दसवां बजट था। इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया अभी दी है। नरेंद्र मोदी ने बजट को 100 साल के विश्वास का बजट बताया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सब बजट में गरीब का कल्याण अहम पहलू है। उन्होंने दावा किया कि इस बजट से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को भी…

Budget 2022 : भाजपा ने बजट को बताया दूरदर्शी, कहा- यह भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला साबित होगा

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2022 का बजट पेश किया। बजट को भविष्य का बजट बताया जा रहा है। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्रियों ने बजट की जमकर सराहना की है। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा लाया गया ये बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा। ये बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा। इसके लिए नरेंद्र मोदी और निर्मला…

Budget 2022-23 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आत्मनिर्भर भारत का बजट, किसानों से लेकर युवाओं तक… आसान शब्दों में समझिए बजट की बड़ी बातें

न्यूज़ डेक्स। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज, 1 फऱवरी को लोकसभा में वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि देश की आर्थिक विकास दर चालू वित्त वर्ष में 9.2 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो दुनिया की समस्‍त बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाओं में सर्वाधिक है। देश की अर्थव्‍यवस्‍था महामारी के प्रतिकूल प्रभावों से उभरकर जिस तरह से समग्र रूप से बड़ी तेजी के साथ रिकवर कर रही है वह हमारे देश की दमदार मजबूती को दर्शाती है। निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए…