Advertisement

छत्तीसगढ़ में भगवान महादेव की कृपा से खुशहाली और समृद्धि है – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी साय के साथ आज दुर्ग जिले के भिलाई नगर स्थित जयंती स्टेडियम के समीप आयोजित शिव महापुराण कथा के अंतिम दिवस कथा श्रवण करने पहुंचे। उन्होंने व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर शिवभक्तों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि यह हम सबके लिए सौभाग्य की बात है कि माता कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ प्रदेश के इस्पात नगरी भिलाई की पावन भूमि में बीते सात दिनों से शिव भक्ति की अविरल धारा बह रही है।

यहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अध्यात्म से सीधे जुड़ने का अवसर मिला है। आज मैं भी सपत्नीक कथा श्रवण करने पहुँचा हूं। मुख्यमंत्री श्री साय न

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *