सोम 3 अगस्त, 2026

विचारों की लड़ाई होती है रोजाना, जेटली के स्वस्थ होने की राहुल ने की कामना

0

विचारों की लड़ाई होती है रोजाना, जेटली के स्वस्थ होने की राहुल ने की कामना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वित्त मंत्री अरूण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गांधी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि यह सुनकर दुखी हूं कि जेटली जी अस्वस्थ हैं। हम उनके विचारों को लेकर उनसे रोजाना लड़ते हैं। बहरहाल, मैं और कांग्रेस पार्टी की तरफ से कामना करता हूं कि वह शीघ्र स्वस्थ हों।

उन्होंने कहा कि जेटली जी, इस मुश्किल घड़ी में हम आपके और आपके परिवार के साथ हैं। खबरों के मुताबिक जेटली स्वास्थ्य जांच के लिए अमेरिका गए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

हो सकता है आप चूक गए हों